फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ फरवरी तक ट्रस्ट, तीन महीने में राम मंदिर निर्माण शुरू: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sun, 26 Jan 2020 12:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए नौ फरवरी तक ट्रस्ट का गठन हो जाएगा और तीन महीने के भीतर मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। विपक्ष पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति की दुकानें बंद होने का खतरा देख ये कुछ लोगों को भ्रमित कराकर सीएए का विरोध करा रहे हैं। सरकार प्रदर्शनों से दबाव में नहीं आने वाली। जिन्होंने विरोध-प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, उनसे हर हाल में वसूली होगी। नहीं देंगे तो कुर्की भी होगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम में सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को अध्यात्म की जानकारी नहीं है। वैसे भी इटली व भारत की संस्कृति में अंतर है। विपक्ष ‘भगवा’ समझ सके, इसीलिए ‘तानाजी’ फिल्म को टैक्स फ्री किया है। योगी ने दावा किया कि प्रदेश में 2022 में फिर तीन चौथाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।

देश का विभाजन कराने वाले परेशान
मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा सरकार के फैसलों पर संविधान की अनदेखी का सवाल वही उठा रहे हैं जो देश विभाजन के दोषी हैं। जिन्होंने योजनाएं लागू करने से लेकर फैसले करने तक में मजहब व जाति देखी। हमने गरीबों को प्राथमिकता दी।  
विज्ञापन


उपद्रवियों का अब मुख्यमंत्री आवास पर माल्यार्पण नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग हिंसा और उपद्रव करके फैसलों को बदलवाने का सपना देख रहे हैं, वे भ्रम में हैं। शांतिपूर्ण विरोध स्वीकार होगा, लेकिन हिंसा और आगजनी को एकदम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपद्रवी यह न समझें कि उन्हें मुख्यमंत्री आवास बुलाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया जाएगा और समझाया जाएगा। इस सरकार में उन्हें सबक सिखाया जाएगा।

विज्ञापन

राम मंदिर के लिए 10-10 रुपये का सहयोग

एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण की तैयारियां चल रही हैं। राम मंदिर के लिए एक व्यक्ति से सिर्फ 10 रुपये ही सहयोग लिया जाएगा। प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में ‘श्रीराम मंदिर’ निर्माण के जरिये ‘राष्ट्र मंदिर’ बनाना चाहते हैं।

ओवैसी को नसीहत, ज्यादा न बोलें वरना होंगे और बेनकाब
देश पर 800 वर्षों से अपने पूर्वजों का शासन होने के ओवैसी के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा होगा कि ज्यादा न बोलें। भारत सनातन काल से सनातन संस्कृति का अनुयायी है। हमारे पूर्वजों ने ही सबको शरण दी। अभी इतनी गलतियां सुधारी हैं, उस पर तो इतना बौखला गए हैं। अगर और गलतियां सुधारेंगे तो इन लोगों के चेहरे और बेनकाब होने लगेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें