डीजल महंगा होने से लखनऊ के ट्रांसपोर्टर बुधवार से ट्रक का नया मालभाड़ा लेंगे। कारोबारियों को अब माल भेजने के लिए 20 प्रतिशत तक अधिक भाड़ा देना पड़ेगा। लखनऊ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महामंत्री पंकज शुक्ला ने बताया कि कुल आइटम पर 15 और कुछ पर 20 फीसदी भाड़ा बढ़ाया गया है।
इसकी नई सूची बुधवार को जारी होगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ से कोई कारोबारी 100 किमी तक माल भेजेगा तो वर्तमान भाड़े से 550 रुपये अधिक चुकाना पड़ेगा। ट्रक की वापसी का भी खर्च मालभाड़े में जोड़ लिया जाता है।
अलग-अलग सामान का अलग भाड़ा
बाबा ट्रांसपोर्ट के अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि वह लखनऊ से गोंडा माल ढोते है। वर्तमान में गल्ला का प्रति नग 80 से 90 रुपये और कास्मेटिक व होजरी का 150 रुपये तक किराया लेते हें। इसी प्रकार अलग-अलग आइटम का अलग मालभाड़ा है।