फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बर्थडे मनाकर घर लौट रहे दंपती को ट्रक ने रौंदा, महिला की मौत

Sun, 23 Jul 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में शनिवार की रात हाईवे पर बेकाबू डीसीएम ने नातिन का जन्मदिन मनाकर बाइक से घर लौट रहे दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने पहुंचकर हादसे की जांच की।
विज्ञापन

मिल एरिया थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर मोहल्ला निवासी राम बहादुर (65) की बेटी की शादी शहर क्षेत्र के सम्राट नगर मोहल्ले में हुई है। शनिवार की शाम राम बहादुर अपनी पत्नी फूलमती (63) के साथ नातिन का जन्मदिन मनाने बेटी के घर गए थे। रात करीब 11 बजे नातिन का जन्मदिन मनाकर दंपती घर लौट रहे थे। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आईटीआई मोड़ के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने बुजुर्ग दंपति को रौंद दिया। इससे फूलमती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल राम बहादुर को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद चालक डीसीएम छोड़कर मौके से फरार हो गया। मिल एरिया थानेदार संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें