फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: ट्रक चालक ने दो बहनों समेत चार लोगों को कुचला, तीन ने तोड़ा दम, आठ वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर

Tue, 28 Mar 2023 12:52 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

ट्रक की टक्कर से दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत हुई है। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे में घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में सोमवार की रात करीब 10:00 बजे बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि उनका आठ वर्षीय भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मिल एरिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर गांव की रहने वाली नैंसी (16 वर्ष) और हिमांशी (15) अपने आठ वर्षीय भाई आर्यन के साथ मौसी के घर आई थीं। मौसी का लड़का चंद्रभान (30) सभी लोगों को छोड़ने के लिए बाइक से बूढ़नपुर गांव जा रहा था। रायबरेली- सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हैबतमऊ गांव के पास रायबरेली से सुलतानपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने पीछे से बाइक को रौंद दिया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। 

हादसे में दो सगी बहनों और उनके मौसी के लड़के की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने सगी बहनों समेत तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मिल एरिया थानेदार संजय कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत हुई है। हादसे की जांच कराई जा रही है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें