फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रक चालक को कमरे में बंद कर 8.42 लाख की चोरी

Sun, 15 Nov 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके के कंजाखेड़ा में शुक्रवार रात चोरों ने ट्रक चालक शिवम पटेल के घर को निशाना बनाकर करीब आठ लाख रुपये के गहने और 42 हजार रुपये पार कर दिए। चोरों ने वारदात के दौरान शिवम के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, जिससे उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

शिवम पटेल अमेजॉन कंपनी में ट्रक चालक हैं। उनके बड़े भाई रितेश नोएडा की एक कंपनी में एचआर और दूसरे भाई चंदन गाजियाबाद में चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। दोनों परिवार सहित वहीं रहते हैं। शिवम के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे वह सो गए थे। इसी दौरान बाउंड्रीवॉल फांदकर घर में घुसे चोरों ने उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद आंगन का दरवाजा बंद कर चार कमरों के ताले तोड़ दिए। चोर रितेश के कमरे में रखी अलमारी, बेड और संदूकों को खंगालकर करीब आठ लाख रुपये के गहने और 42 हजार नकद समेट ले गए। वारदात के बाद वे पीछे के रास्ते से भाग गए।
पड़ोसियों की मदद लेकर कमरे से बाहर निकले
सुबह करीब 4:30 बजे नींद खुलने पर शिवम ने बाहर निकलने की कोशिश की तो दरवाजा बंद मिला। उन्होंने पड़ोसी को फोन कर मदद मांगी। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा खोला। बाहर निकलने पर घर का सामान बिखरा देख उन्हें चोरी की जानकारी हुई। शिवम का कहना है कि वह सुबह करीब नौ बजे थाने में तहरीर दे आए थे। शाम करीब चार बजे हरौनी चौकी से पुलिस घर पहुंची और जांच की। थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें