फतेहगंज के पास हाईवे पर ट्रक में खराबी आने से मोहान रोड जाने वाले मार्ग पर यातायात बाधित हो गया
लखनऊ। मोहान रोड स्थित फतेहगंज के पास हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम ट्रक में अचानक खराबी आ गई। इससे पारा के मोहान रोड जाने वाले मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। लखनऊ से मोहान और मोहान से लखनऊ आने-जाने वाले वाहन करीब तीन घंटे तक रेंगते रहे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से उतरने के बाद भारी वाहन किसान पथ की ओर जाने के लिए सर्विस लाइन और मोहान रोड का इस्तेमाल करते हैं। यह मार्ग संकरा होने से अक्सर जाम लगता है। बृहस्पतिवार को हाईवे पर ट्रक खराब हो जाने से समस्या बढ़ गई। लोगों ने यह भी बताया कि मोहान रोड बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे रोजाना जाम लगता है। खुशहालगंज से किसान पथ की ओर आने वाले भारी वाहन एक्सप्रेसवे जीरो पॉइंट और दुबग्गा की ओर जाने वाली सर्विस लाइन पर पहुंचते हैं तो समस्या बढ़ जाती है।
ग्रामीणों का आरोप है कि किसान पथ की सर्विस लाइन का एक हिस्सा निर्माणाधीन है, जबकि दूसरी तरफ मौरंग लदे वाहन खड़े रहते हैं, जिससे जाम लगता है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर अवैध मौरंग मंडी को हटवाया जाएगा।
फतेहगंज के पास हाईवे पर ट्रक में खराबी आने से मोहान रोड जाने वाले मार्ग पर यातायात बाधित हो गया