फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ओवरब्रिज पर खराब हुआ ट्रक, 10 घंटे ठप रहा यातायात

Sat, 27 Apr 2024 04:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बछरावां कस्बा स्थित ओवर ब्रिज पर ट्रक खराब होने के बाद बांदा-बहराइच राजमार्ग पर लगा लंबा जाम। स
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कस्बे से होकर निकले बांदा-बहराइच राजमार्ग पर बने ओवरब्रिज पर ट्रक खराब होने से वाहनों का चक्का जाम रहा। सड़क के दोनों ओर करीब आठ किमी लंबी कतारें लग गईं। कराब 10 घंटे बाद जाम खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। रात भर वाहन जहां के तहां खड़े रहे। शुक्रवार सुबह बच्चों को विद्यालय पहुंचने में विलंब हुआ। गर्मी में लोग पसीने से तरबतर रहे।
विज्ञापन


बांदा-बहराइच राजमार्ग पर बछरावां में रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर एक ट्रक बांदा से मौरंग लादकर बहराइच जा रहा था। रात करीब नौ बजे ओवरब्रिज पर ट्रक खराब हो गया। उसके पीछे से दो अन्य लोडर आ गए। लोडर चालक ने खराब ट्रक के बगल से निकलने का प्रयास किया लेकिन लोडर नहीं निकल पाया और फंस गया।

देखते ही देखते वाहनों की लाइन लगती चली गई। लालगंज की ओर बन्नावां गांव तक, वहीं शिवगढ़ की तरफ तिलेंडा गांव तक ट्रकों की लंबी लाइनें लग गईं। रात भर लगे रहे जाम को बछरावां कोतवाली पुलिस हटवाने में नाकाम रही। शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों समेत यात्रियों व राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जाम के चलते कई स्कूलों के बच्चे विद्यालय देर से पहुंचे। इसकी वजह यह रही कि बच्चों को लेने के लिए बसें समय पर नहीं पहुंच पाईं। सुबह ट्रक व लोडर को साइड में किया गया। इसके बाद जाम खुल सका। कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रक खराब होने से जाम लगा था। सुबह ओवरब्रिज से ट्रक को हटवा कर यातायात बहाल करवाया गया। यातायात सामान्य होने में भी की घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें