लखनऊ। प्रीपेड मीटर से गलत बिल आने से परेशान मालवीय नगर वार्ड के लोगों ने बृहस्पतिवार को बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को पार्षद ममता चौधरी के साथ ज्ञापन दिया। अधीक्षण अभियंता ने शुक्रवार से चेक मीटर लगाने का आश्वासन दिया। ममता ने कहा कि गलत बिल से बहुत से लोग परेशान हैं।