पत्नी व उसके प्रेमी की प्रताड़ना से परेशान होकर की थी खुदकुशी
लखनऊ। बीकेटी के मझोरिया गांव निवासी उमेश यादव (35) ने पत्नी मौसम यादव व उसके प्रेमी विशाल यादव की प्रताड़ना से परेशान होकर खुदकुशी की थी। यह आरोप लगाते हुए मृतक के पिता लल्ला यादव ने सात जनवरी को केस दर्ज कराया है।
उमेश की शादी छह साल पहले हुई थी। 23 दिसंबर को मौसम चंद्रिका देवी दर्शन जाने की बात कहकर निकली और प्रेमी विशाल यादव के साथ चली गई। लल्ला का आरोप है कि दोनों मिलकर बेटे को प्रताड़ित करते थे। विशाल ने जान से मारने की धमकी दी थी। आजिज आकर उमेश ने 27 दिसंबर को गांव के बाहर बाग में आत्महत्या कर ली थी।