लखनऊ। मोहनलालगंज में महिला ने इकलौते बेटे की गंभीर बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। टिकरा गांव के किसान अनुभव शुक्ला का इकलौता बेटा शौर्य गंभीर बीमारी से पीड़ित है। परिजन सिविल अस्पताल से उसका इलाज कर रहे है। इससे परेशान होकर अनुभव की पत्नी शिवकांती शुक्ला (38) ने शनिवार रात घर में रखी सीढ़ी में रस्सी के सहारे फंदे लगाकर जान दे दी।