लखनऊ। ऐशबाग रामनगर निवासी प्राइवेट चालक विष्णु प्रसाद ओझा (58) ने बुधवार दोपहर आत्महत्या कर ली। उनके बेटे शिवा ने बताया कि पिता बीमारी और पत्नी सावित्री के निधन से परेशान थे। उन्होंने काम भी छोड़ दिया था। बुधवार दोपहर बड़ा बेटा रिंकू घर पहुंचा तो पिता को दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका पाया। इंस्पेक्टर बाजारखाला बृजेश सिंह के अनुसार, परिजनों ने बीमारी को आत्महत्या का कारण बताया है।