फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चचेरे भाई से परेशान होकर विवाहिता ने की थी आत्महत्या

Wed, 07 May 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चचेरे भाई से परेशान होकर विवाहिता ने की थी आत्महत्या
विज्ञापन
लखनऊ। बाजारखाला के भदेवां इलाके की रहने वाली तस्मिया (24) की खुदकुशी के मामले में उसके चचेरे भाई पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है। आरोपी तस्मिया से एकतरफा प्यार करता था और जबरन निकाह का दबाव बना रहा था। मृतका के भाई साहिल ने मदेयगंज के खदरा निवासी चचेरे भाई के खिलाफ बाजारखाला पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


तस्मिया का वर्ष 2018 में मीट शॉप पर काम करने वाले आसिफ से निकाह हुआ। उनके छह साल का बेटा अयान है। सोमवार को आसिफ काम से लौटे तो पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। साहिल ने बताया कि आरोपी घर आकर तस्मिया से निकाह कराने का दबाव बनाता था। सोमवार शाम को आरोपी फिर आया और बहन का तलाक करवाकर उसके साथ निकाह कराने के लिए कहा। इस पर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। साहिल के मुताबिक इसकी जानकारी पर तस्मिया ने बदनामी के डर से आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें