फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आर्थिक तंगी से परेशान होकर कारोबारी ने खुद को मारी थी गोली

Mon, 27 Oct 2025 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हजरतगंज में डीएम कंपाउंड काॅलोनी के पास कार में मिली थी लाश।
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज में शनिवार देर रात डीएम कंपाउंड कॉलोनी के पास चिनहट स्थित गैलेक्सी इंफ्रा अपार्टमेंट निवासी कारोबारी ईशान गर्ग (30) ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी। बताया जा रहा है कि उन पर काफी कर्ज भी हो गया था। हालांकि पुलिस को उनकी कार से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था।
विज्ञापन




गुड़गांव निवासी ईशान के जीजा वंशज अग्रवाल ने बताया कि ससुर पराग गर्ग की 2021 में कोरोना काल में मौत हो गई थी। उनका व्यवसाय ईशान चला रहे थे। वह अकेले रहते थे, जबकि सास अपने मायके में रह रही थीं। ईशान की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस कारण वह अवसाद में चल रहे थे। उनसे बीते दो साल में कभी-कभी ही बात होती थी। मगर उन्होंने कभी किसी समस्या का जिक्र नहीं किया था।
अवसाद में थे ईशान, चल रहा था इलाज

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि ईशान कुछ नहीं करते थे। उन पर काफी कर्ज भी था। कर्ज के कारण वह अवसाद में चल रहे थे। उनका इलाज भी चल रहा था। उन्होंने कुछ समय पहले ही तालकटोरा के राजाजीपुरम एफ ब्लॉक स्थित अपना मकान और गाड़ी भी बेच दी थी। फिर वह चिनहट में रहने लगे थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि ईशान की बहन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ये है मामला

हजरतगंज में डीएम कंपाउंड कॉलोनी के पास शनिवार रात ईशान का शव उनकी कार में मिला था। कार स्टार्ट थी और भीतर से लॉक थी। कार में उनका लाइसेंसी रिवॉल्वर और चार कारतूस पन्नी में रखे मिले थे। जबकि पांच कारतूस रिवॉल्वर में लोड थे। तलाशी में मिले पैन कार्ड के जरिये ईशान की शिनाख्त हो सकी थी।

हजरतगंज में डीएम कंपाउंड काॅलोनी के पास कार में मिली थी लाश।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें