फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए आफत

विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल।
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में तैनात चार रेडियोलॉजिस्ट में से तीन छुट्टी पर चले गए हैं। इससे अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई तो अगले दिन की तारीख दी जा रही है। पुनर्नियुक्ति पर तैनात एक डॉक्टर के भरोसे ही जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल में हर दिन करीब 400 से अधिक मरीजों की अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, सीटी स्कैन समेत तमाम रेडियोलॉजी जांच होती है। बलरामपुर में वर्तमान में चार रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती है। इनमें से तीन छुट्टी पर चल रहे हैं। इनके छुट्टी पर जाने से मरीज परेशान हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों को झेलनी पड़ रही है। उन्हें जांच के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है।
एक तीमारदार विनोद ने बताया कि वह अपने मरीज को लेकर अल्ट्रासाउंड के लिए सुबह 11 बजे पहुंचे थे, लेकिन जांच नहीं हो सकी। उन्हें अगले दिन जांच के लिए बुलाया गया है। ऐसे ही कई मरीजों को अगले दिन की तारीख देकर लौटा दिया गया है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. हिमांशु का कहना है कि एक रेडियोलॉजिस्ट के परिवार में मृत्यु हो जाने से वह अचानक छुट्टी पर चले गए। बाकी डॉक्टर पहले से ही छुट्टी पर थे। एक-दो दिन में व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें