फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंटरसिटी के इंतजार में 25 मिनट खड़ी रही त्रिवेणी

Mon, 01 Apr 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। टनकपुर से शक्ति नगर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस शनिवार को रायबरेली रेलवे स्टेशन पर 25 मिनट रोकी गई, क्योंकि प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आ रही थी। इन दोनों ट्रेनों की क्रॉसिंग रायबरेली रेलवे स्टेशन पर हुई। दूसरी तरफ नीलांचल एक्सप्रेस सवा घंटे तो कई अन्य ट्रेनें पौने घंटे और आधे घंटे विलंब से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


टनकपुर से शक्ति नगर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस शाम 5.53 बजे शहर के रेलवे स्टेशन रायबरेली जंक्शन पहुंची, जिसे स्टॉपेज की तय अवधि पांच मिनट के स्थान पर 25 मिनट तक रोका गया। प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस रायबरेली स्टेशन पर 6.15 बजे पहुंची तो त्रिवेणी एक्सप्रेस को 6.18 बजे रवाना किया गया। दूसरी तरफ पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस सवा घंटे, प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब एक घंटे, देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल पौन घंटे देर से आई।
सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल, बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल आधे घंटे विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि प्रयागराज की ओर से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंतजार में त्रिवेणी एक्सप्रेस रोकी गई। रायबरेली से ऊंचाहार के बीच सिंगल लाइन ट्रैक होने के कारण समस्या आती है। दूसरी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

दो घंटे का लिया गया ट्रैफिक ब्लॉक
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन रायबरेली जंक्शन पर सभी पाइंट दुरुस्त करने का काम पिछले एक महीने से चल रहा है। जिस दिन ट्रैफिक ब्लॉक मिल जाता है, उस दिन काम कराया जाता है। शनिवार को दोपहर 2.20 बजे से शाम 4.20 बजे तक दो घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक मिला तो स्टेशन के पश्चिमी छोर पर डबल फाटक के निकट स्थित पाइंट को दुरुस्त किया गया।
इस काम के लिए विशेष मशीन आई है, जो पाइंट को दुरुस्त करने के बाद बांधती है। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि पाइंट सही करने के लिए दो घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। ट्रैफिक ब्लॉक उसी समय लिया जाता है, जब ट्रेनों का आवागमन नहीं होता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें