फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: त्रिवेणी और जनता मेल रुकी, बढ़ी लेटलतीफी

Mon, 03 Mar 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ट्रेनों की समय सारिणी में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन पूरी तरह लेटलतीफी खत्म नहीं हुई है। रविवार को त्रिवेणी एक्सप्रेस और जनता मेल को अलग-अलग स्टेशनों पर करीब आधे घंटे रोकने से लेटलतीफी बढ़ गई। बाकी ट्रेनें दूसरे जिलों से लेट होती रही, जिससे काफी विलंब से यहां पहुंचीं। सबसे ज्यादा सात घंटे विलंब से आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस आई।
विज्ञापन


सुबह सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस करीब आधे घंटे विलंब से रायबरेली स्टेशन पहुंची, लेकिन यहां पर आधे घंटे तक रोका गया तो लेटलतीफी एक घंटे हो गई। दोपहर में बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल 20 मिनट देरी से रायबरेली स्टेशन पहुंची, लेकिन अगले स्टेशनों बछरावां में पौन घंटे और बछरावां में करीब एक घंटे लेट हो गई।

जनता मेल को रायबरेली से बछरावां के बीच आधे घंटे तक रोका गया। इससे इस ट्रेन की लेटलतीफी भी एक घंटे हो गई। लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे और दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस सवा घंटे देर से आई। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, देहरादून-बनारस जनता मेल, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस पौन घंटे, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस आधे घंटे, प्रयागराज-गोरखपुर वंदेभारत 15 मिनट देर से पहुंची।
विज्ञापन


शनिवार रात बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस व प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस पौने चार घंटे, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, कानपुर-रायबरेली पैसेंजर एक घंटे विलंब से आई। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि त्रिवेणी व जनता मेल को छोड़कर बाकी सभी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें