फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रंफ अकादमी और अखिल इंफ्रा विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। अखिल इंफ्रा और ट्रंफ अकादमी ने अपने मुकाबले जीतते हुए ए डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। अखिल इंफ्रा ने कुहू स्पोर्ट्स को 107 और ट्रंफ अकादमी ने आरईपीएल क्रूसेडर्स को 14 रन से पराजित किया। स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में अखिल इंफ्रा ने पहला विकेट 12 रन पर पहला विकेट खोने के बाद शानदार वापसी की और 40 ओवर में पांच विकेट खोकर 331 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

सलामी बल्लेबाज अभिषेक रोशन ने 121 गेंदों पर 15 चौके और नौ छक्कों की मदद से 171 रन की आतिशी शतकीय पारी खेली, जबकि हर्षजीत सिंह ने 45 और हर्षित यादव ने 32 रन बनाए। आरपी सिंह को दो विकेट मिले। जवाब में कुहू स्पोर्ट्स की टीम अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सकी और 32.1 ओवर में 224 रन पर आउट हो गई। कुशाग्र ने 55 और अतुल विश्वकर्मा ने 38 रन का योगदान दिया। पवन सिंह ने चार और अभिषेक रोशन ने दो विकेट झटके। लीग के दूसरे मुकाबले में ट्रंफ अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38वें ओवर में 239 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समन्वय दीक्षित ने 103 गेंदों पर 14 चौके और दस छक्कों की मदद से 144 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि शौर्य सिंह ने 22 और आर्यन गुप्ता ने 21 रन बनाए। क्षितिज ने चार और प्रिंस मौर्या ने दो विकेट लिए। जवाब में आरईपीएल क्रूसेडर्स की टीम 38.3 ओवर में 225 रन पर सिमट गई। प्रिंस मौर्या ने 61 और शुभम चौबे ने 44 रन का योगदान दिया। फैसल ने चार और आर्यन गुप्ता ने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें