फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक, कर लिया दूसरा निकाह; पति व दो जेठ के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 01 Jun 2025 04:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद दूसरा निकाह कर लिया। पीड़िता ने पति व दो जेठ के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
तीन तलाक का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में दहेज की मांग पूरी न होने पर इंदिरानगर के राजीव नगर निवासी आरजू बानो को पति व दो जेठ ने प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि पति ने दूसरी शादी भी कर ली है। पीड़िता ने पति व दो जेठ के खिलाफ गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


आरजू बानो के मुताबिक 30 अक्तूबर 2022 को उनका निकाह बलरामपुर के पचपेड़वा महादेव नगर बसंतपुर निवासी इंजीनियर सलमान खान से हुआ था। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो पति व दो जेठ नियामत खान और अदनान खान कम दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिन बाद पति नौकरी के लिए मुंबई चला गया। 

काफी दिन तक सहती रही प्रताड़ना

घर पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। प्रताड़ना के बावजूद भी वह सब कुछ सहम करती रही। इस बीच आरजू ने दिल्ली के एक अस्पताल में नौकरी कर ली। आरोप है कि एक दिन पति मुंबई से दिल्ली आया। उस पर नौकरी छोड़कर ससुराल में रहने का दबाव डाला। 

पति व जेठ के खिलाफ गाजीपुर थाने में केस दर्ज

बात मानने से इनकार किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। फिर तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि तीन तलाक देने के बाद पति सलमान ने दूसरा निकाह कर लिया। उसके मायके वाले जब बातचीत के लिए सलमान के घर पहुंचे तो पति व जेठ ने उन सभी को धमकाया। अब आरजू ने पति व दोनों जेठ के खिलाफ गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें