फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दहेज में तीन लाख न देने पर दिया तीन तलाक

Mon, 31 Mar 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दहेज में तीन लाख न देने पर दिया तीन तलाक
विज्ञापन
लखनऊ। बालागंज निवासी शाहीन ने पति सीतापुर के महमूदाबाद निवासी गुफरान अंसारी पर दहेज में तीन लाख रुपये न देने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक गुफरान, ससुर असलम, सास नसरीन, ननद बेबी फरहीन, साहिला, खुशबू, ननदोई युसूफ, बाबू, शहनाज और मीडिएटर पर केस दर्ज किया गया है। शाहीन के मुताबिक फरवरी 2024 में उनका निकाह हुआ था। कुछ दिन बाद ही पति व ससुराल वाले दहेज में बाइक व तीन लाख रुपये की मांग कर उन्हें प्रताड़ित करने लगे। इस बीच वह गर्भवती हो गईं। सितंबर 2024 में पति ने पिटाई कर उन्हें घर से निकाल दिया। आरोप है कि 27 दिसंबर को पति व अन्य लोग शाम 6:30 बजे उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर गुफरान ने पीड़िता के पेट पर लात मार दी और तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें