फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वेदांत और उत्सा को तिहरी स्वर्णिम सफलता

विज्ञापन
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते तैराक।
विज्ञापन
लखनऊ। गौतमबुद्धनगर के वेदांत चंद्रा और उत्सा गंगवार ने राज्य जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए बालक और बालिका वर्ग में तीन-तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के तीसरे दिन लखनऊ को दो रजत और चार कांस्य पदक मिले।
विज्ञापन

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में खेली जा रही प्रतियोगिता के बालक ग्रुप-1 में वेदांत ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक, 50 मीटर बटरफ्लाई और 100 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीते जबकि उत्सा ने बालिका ग्रुप-1 की 400 मीटर इंडीविजुअल मिडले, 50 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्णिम सफलता हासिल की।
मेजबान लखनऊ की ओर से वत्सला दुबे ने बालिका ग्रुप-1 की 100 मीटर बैक स्ट्रोक और अहाना तिवारी ने बालिका ग्रुप-2 की 100 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत जीता। इसके अलावा कृष्णा दुबे ने बालक ग्रुप-1 की 400 मीटर इंडीविजुअल मिडले, अयान यादव ने बालक ग्रुप-1 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, वत्सला दुबे ने बालिका ग्रुप-1 की 50 मीटर बटरफ्लाई और अहाना तिवारी ने बालिका ग्रुप-2 की 50 मीटर बटरफ्लाई में एक-एक कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

प्रतियाेगिता के बालिका ग्रुप-1 की 100 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में गौतमबुद्धनगर की ए गुप्ता, बालक ग्रुप-2 की 100 मीटर बैक स्ट्रोक में मिर्जापुर के शिवाकांत निषाद, बालिका ग्रुप- 2 की 100 मीटर बैक स्ट्रोक में झांसी की जिया यादव, बालक ग्रुप-1 की 200 मीटर बटरफ्लाई में कन्नौज के यथार्थ सिंह यादव, बालक ग्रुप-2 की 200 मीटर बटरफ्लाई में कृष्णा यादव, बालिका ग्रुप-2 की 200 मीटर बटरफ्लाई में गौतमबुद्धनगर की अद्विता बाजपेयी, बालक ग्रुप-1 की 400 मीटर इंडीविजुअल मिडले में भदोही के विराट निषाद विजयी रहे।
बालक ग्रुप-2 की 400 मीटर इंडीविजुअल मिडले में गाजियाबाद के अखिलेश यादव ने स्वर्ण पदक जीता जबकि बालिका ग्रुप-2 की 400 मीटर इंडीविजुअल मिडले में गौतमबुद्धनगर की शारवी वर्मा, बालक ग्रुप-1 की 50 ब्रेस्ट स्ट्रोक में देवरिया के अंशुल कुमार निषाद, बालिका ग्रुप-1 की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में गाजियाबाद की अर्पिता सिंह और बालक ग्रुप-2 की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के शुभम चौहान ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
बालिका ग्रुप-2 की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में गौतमबुद्धनगर की सिदक कौर, बालक ग्रुप-2 की 50 मीटर बटरफ्लाई में अयोध्या के कृष्णा यादव, बालिका ग्रुप-2 की 50 मीटर बटरफ्लाई में गौतमबुद्धनगर की शैला भाटी, बालिका ग्रुप-1 की 100 मीटर फ्रीस्टाइल में गाजियाबाद की अर्पिता सिंह, बालक ग्रुप-2 की 100 मीटर फ्रीस्टाइल में गौतमबुद्धनगर की शिवांश मिश्रा और बालिका ग्रुप-2 की 100 मीटर फ्रीस्टाइल में गौतमबुद्धनगर की शैला भाटी ने स्वर्ण अपने नाम किए।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते तैराक।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते तैराक।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते तैराक।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते तैराक।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते तैराक।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते तैराक।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते तैराक।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते तैराक।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते तैराक।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते तैराक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें