फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पतंगबाजी से लाइन हुई ट्रिप, 40 मिनट सिंगल लाइन से चलीं मेट्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग मेट्रो स्टेशन के एलिवेटेड रूट पर बिजली के तार में पतंग का मांझा फंस गया। मांझा लोहे के तार का होने से लाइन ट्रिप हो गई। इससे करीब 40 मिनट तक मेट्रो सिंगल लाइन से चलाई गई। इससे यात्रियों को असुविधाएं हुईं।
विज्ञापन

मेट्रो के जनसंपर्क विभाग अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम चार बजे के आसपास चारबाग मेट्रो स्टेशन की ओर जाने पर एलिवेटेड रूट की अपलाइन की बिजली ट्रिप हो गई। इससे अमौसी एयरपोर्ट की ओर जाने वाली मेट्रो रोकनी पड़ी। पतंग का मांझा (तार) फंसने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे 40 मिनट तक चारबाग से हजरतगंज की ओर जाने वाली डाउन लाइन से मेट्रो चलाई गई।
अधिकारियों ने बताया कि वसंत पंचमी पर पतंगबाजी अधिक होती है। लोग मांझे की जगह धातु का तार इस्तेमाल करते हैं। यह ओवरहेड वायर पर गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। लोगों से मेट्रो लाइनों के पास पतंगों में धातु के तारों का उपयोग नहीं करने की अपील दोहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें