फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: त्रिलोकी सिंह और हनुमान प्रसाद इंटर कॉलेज के तीरंदाजों का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जनपदीय माध्यमिक विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज और हनुमान प्रसाद रस्तोगी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिकांश पदकों पर कब्जा जमाया। बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कॉलेज मे आयोजित प्रतियोगिता के अंडर 14 वर्ग बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज के आदर्श पाल ने 99 अंक जुटाकर स्वर्ण पदक जीता। इसी विद्यालय के सूर्य 94 अंक के साथ रजत पदक अपने नाम किया। मेजबान बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कॉलेज के आलोक यादव और अंश गौतम को कांस्य पदक मिला। अंडर-17 बालक वर्ग में बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज के ऋषि ने 108 अंक के साथ स्वर्ण और गौरव ने 102 अंक के साथ रजत पदक अपने नाम किया। कांस्य पदक बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कॉलेज के अनुराग विश्वकर्मा, अंशुमान सिंह और अंश गौतम को मिला।
विज्ञापन

अंडर 17 बालिका वर्ग में हनुमान प्रसाद रस्तोगी इंटर कॉलेज की चंचल दुबे ने स्वर्ण, कशिश शर्मा ने रजत, जबकि अंजली कश्यप और गौरी कश्यप ने कांस्य पदक जीता। वहीं अंडर 19 बालिका वर्ग में भी हनुमान प्रसाद कॉलेज की अनन्या कश्यप ने स्वर्ण, इप्शिता गुप्ता ने रजत और पीहू शुक्ला व दीपिका साहू ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में मेजबान बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कॉलेज के शाश्वत ने 124 अंक के साथ स्वर्ण और अजय ने 102 अंक के साथ रजत पदक जीता। बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज के शिवा रावत और ओम कुमार को कांस्य पदक मिला। विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य उमाकांत बाजपेई ने पदक पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें