फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रजत जयंती समारोह में दिव्यांगों को बांटी ट्राईसाइकिल

विज्ञापन
स्मारिका परमार्थ-मणि का विमोचन करते अति​थि।
विज्ञापन
लखनऊ। सर्वजन हिताय सेवा एवं जागरण संस्थान का हिंदी संस्थान के निराला सभागार में रजत जयंती समारोह मनाया गया। समारोह में दर्जनों दिव्यांगों व निर्धन महिलाओं को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर और सिलाई मशीनें वितरित की गईं। मुख्य अतिथि जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने सेवा को सबसे बड़ा मानव धर्म बताया। विशिष्ट अतिथि अजय याग्निक ने हनुमान चालीसा की संगीतमय प्रस्तुति दी। समारोह में संस्थान की स्मारिका परमार्थ-मणि का विमोचन हुआ। दो दर्जन समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. पवन विजय ने की। संस्थान के संस्थापक-प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार शुक्ल ने सेवाकार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें