फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शान से फहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति गीत

Tue, 28 Jan 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।    -संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। जिले भर में रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पुलिस लाइन में परेड हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद पुलिसकर्मियों को मेडल व प्रशस्तिपत्र दिए गए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। स्कूल-कॉलेजों से प्रभातफेरी निकाली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन


डीएम हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अधिकारियों ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली। डीएम ने कहा कि यह हम लोगों के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि आज हम अपने देश का 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं जो हमारे देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थ, अमृता सिंह, डॉ. भावना श्रीवास्तव व राम अवतार आदि मौजूद रहे।

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शपथ ग्रहण कराई। मंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस गौरव व सम्मान का पर्व है जो देश व समाज को एकता, अखंडता व मजबूती प्रदान करता है।
विज्ञापन


जिला जज राजकुमार ने एडीआर सेंटर में झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिम्मेदार व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। इस मौके पर आलोक कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, अमोद कंठ व प्रभाष त्रिपाठी मौजूद रहे।

इसके अलावा जीजीआईसी, जीआईसी, एफजी कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, नगर पालिका परिषद बालिका इंटर कॉलेज में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायबरेली में प्राचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने खेल शिक्षक महेंद्र नाथ एवं सुनीत कुमार यादव के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने संविधान की शपथ भी दिलाई।

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक नंदन सिंह बोरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में गणतंत्र दिवस और हमारे संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें