फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रो. आसिफा जमानी को दी गई श्रद्धांजलि

Sun, 15 Jun 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रो. आसिफा जमानी को दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी की पूर्व अध्यक्ष और प्रख्यात लेखिका पद्मश्री प्रो. आसिफा जमानी के निधन पर उर्दू अकादमी ने शोकसभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शोकसभा में अकादमी के कर्मचारियों और ड्रामा कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। अकादमी के सचिव शौकत अली ने कहा कि आसिफा जमानी प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सैयद मुहम्मद एजाज रिजवी की पत्नी और यूपी सरकार की पूर्व मंत्री डॉ. शीमा रिजवी की मां थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रो. जमानी ने लविवि के फारसी विभाग की पूर्व अध्यक्ष के तौर पर शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी। उर्दू अकादमी की अध्यक्ष के रूप में भी उनका कार्यकाल शानदार रहा। अकादमी के अधीक्षक मुमताज अहमद ने कहा कि उन्होंने पूरी दुनिया में भारतीय सभ्यता, साहित्य और फारसी भाषा का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर उर्दू अकादमी के मीडिया सेंटर की कोऑर्डिनेटर डॉ. सीमा मोदी के साथ त्रैमासिक उर्दू ड्रामा कोर्स के वर्तमान बैच के अभ्यर्थी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें