फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युद्ध स्मारक पर जांबाजों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
युद्ध स्मारक पर जांबाजों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
लखनऊ। छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) की 262वीं वर्षगांठ शुक्रवार को मनाई गई। इस अवसर पर एएमसी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने युद्ध स्मारक पर जांबाजों को श्रद्धांजलि दी। सैनिक सम्मेलन भी हुआ।
विज्ञापन

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि एएमसी सेंटर और कॉलेज के कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं बच्चों के लिए कई खेल कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं हुईं। सैनिक सम्मेलन में लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने अधिकारियों व सैनिकों को संबोधित किया। आग्रह किया कि वे दिए जा रहे प्रशिक्षण के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करें, ताकि शांति एवं युद्ध, दोनों ही समय में सैनिकों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवा दी जा सकें। उन्होंने कर्मियों की अथक और अनुकरणीय सेवाओं के लिए उन्हें सराहा भी। एएमसी सेंटर और कॉलेज के ऑफिसर्स मेस में भव्य सामाजिक संध्या भी आयोजित की गई, जिसमें फॉर्मेशन मुख्यालय के सेवारत वरिष्ठ अधिकारी, आर्मी मेडिकल कोर के पूर्व अधिकारी शामिल हुए।

युद्ध स्मारक पर जांबाजों को दी श्रद्धांजलि

युद्ध स्मारक पर जांबाजों को दी श्रद्धांजलि

युद्ध स्मारक पर जांबाजों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें