मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रविवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भंडारों का भी आयोेजन किया गया।
पार्टी के महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी और महासचिव गौरव सिंह यादव के नेतृत्व में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद भंडारा आयोजित किया गया। वहीं, लाजपत राय भवन स्थित जिला कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव चौधरी जगदीप सिंह यादव, जिलाध्यक्ष जयसिंह 'जयंत' और सांसद आरके चौधरी सहित अन्य नेताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सलाहुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक गोमती यादव और जिला महासचिव शब्बीर खान मौजूद रहे। केजीमयू में सपा नेता नवीन धवन 'बंटी' के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस मौके पर अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि।