पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
लखनऊ। ज्योति कलश संस्कृति संस्थान की ओर से शनिवार को मोतीनगर के उपकारम् करोति दयानंद सेवा संस्थान में आयोजित वंदे मातरम कार्यक्रम में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर जोश से भर दिया। मुख्य अतिथि आकाशवाणी की कार्यक्रम प्रमुख सुमोना पांडेय, अति विशिष्ट अतिथि अशोक बनर्जी, अनमोल अग्रवाल, उषा बनर्जी ने लोकगायिका और आकाशवाणी की सेवानिवृत्त निदेशक रश्मि चौधरी को सम्मानित किया। डॉ. लक्ष्मी रस्तोगी, कनक वर्मा, विनीता वर्मा, विमल पंत, पदमा गिडवानी, ज्योति कौल, प्रतिमा बाजपेई, अमित शुक्ला आदि मौजूद रहे।
पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि