व्यंग्यकार गोपाल चतुर्वेदी को दी श्रद्धांजलि
लखनऊ। यूपी प्रेस क्लब में बिंब कला केंद्र के पूर्व मुख्य संरक्षक व्यंग्यकार गोपाल चतुर्वेदी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि पद्मश्री विद्या विंदु सिंह व संस्था के अध्यक्ष महेश पांडे ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। सभा में उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता उदय सिंह ने की। इस दौरान महासचिव अशोक बिसारिया, उपाध्यक्ष राहुल दत्त, संस्थापक राजेश अरोड़ा आदि लोग मौजूद रहे।
व्यंग्यकार गोपाल चतुर्वेदी को दी श्रद्धांजलि
व्यंग्यकार गोपाल चतुर्वेदी को दी श्रद्धांजलि