उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे स्वर्गीय कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थापित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा हुई। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। महापौर ने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा को समर्पित था। अयोध्या आंदोलन में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही। कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, विधायक नीरज बोरा, महानगर भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी ‘पम्मी’, नगर निगम के पार्षदगण, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।