विश्वमंगल्या सभा एवं सहकार भारती के संयुक्त तत्वावधान में इंदिरानगर स्थित आईसीसीएमआरटी सभागार म
लखनऊ। विश्वमंगल्या सभा एवं सहकार भारती के संयुक्त तत्वावधान में इंदिरानगर स्थित आईसीसीएमआरटी सभागार में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अवसर पर सहकार संवाद कार्यक्रम बृहस्पतिवार को हुआ। इसमें महिला कार्यकर्ताओं ने छोटे-बड़े व्यवसायों से जुड़ी महिलाओं को प्रेरित किया और अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि महिला आत्मनिर्भर होगी तभी परिवार मजबूत होगा और राष्ट्र प्रगति करेगा। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण में सहकारिता की भूमिका को स्पष्ट करते हुए समाज-राष्ट्र के विकास में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी, प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह व राष्ट्रीय मंत्री राजदत्त पांडेय ने महिलाओं के समाज विकास में किए जा रहे कार्य की सराहना की। मौके पर रमा कर्णवाल, मीनाक्षी राय, दीपा पांडेय आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विश्वमंगल्या सभा एवं सहकार भारती के संयुक्त तत्वावधान में इंदिरानगर स्थित आईसीसीएमआरटी सभागार म
विश्वमंगल्या सभा एवं सहकार भारती के संयुक्त तत्वावधान में इंदिरानगर स्थित आईसीसीएमआरटी सभागार म