फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिविल में हेपेटाइटिस बी-सी का इलाज होगा संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सिविल अस्पताल में अब हेपेटाइटिस बी व सी के मरीजों का इलाज संभव होगा। पॉजिटिव मरीजों के वायरल लोड जांच की सुविधा अस्पताल में मिलेगी। अभी तक नमूने केजीएमयू भेजे जाते थे। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जांच व दवाओं का इंतजाम कराया जा रह है। जुलाई के आखिर तक इलाज व जांच की सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल 400 बेड की क्षमता का अस्पताल है। अस्पताल में अभी तक हेपेटाइटिस बी व सी इलाज की सुविधा नहीं थी। ऐसे में मरीजों को हायर सेंटर भेजा जाता था, मगर अब अस्पताल में नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत मरीजों की जांच व इलाज की सुविधा मिलने लगेगी।
अस्पताल की पैथोलॉजी को अपग्रेड किया जा रहा है। पॉजिटिव मरीजों की वायरल लोड टेस्ट भी अस्पताल में होगा। अस्पताल प्रशासन ने दवाओं की मांग की है। हेपेटाइटिस सी की दवा करीब 15 हजार रुपये की है। ऐसे में गरीब मरीज उन्हें आसानी से नहीं ले पाते थे। मरीजोंं की सुविधा के लिए अस्पताल में अब जांच व दवा की सुविधा मिलेगी। सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया जुलाई के अंत केंद्र को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें