फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : अयोध्या मेडिकल कॉलेज में मिलेगी हृदय, गुर्दा और मूत्ररोग की चिकित्सा

Fri, 06 Jan 2023 10:54 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

माह के पहले और तीसरे सोमवार को एसजीपीजीआई के चिकित्सक सेवाएं देंगे। दूसरे सोमवार एवं दूसरे मंगलवार और चौथे मंगलवार को केजीएमयू के चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे। इसी तरह माह के पहले और तीसरे बुधवार एवं चौथे सोमवार को लोहिया संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सक टेली मेडिसिन के माध्यम से मरीजों का इलाज करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में अब हृदय, गुर्दा और मूत्र रोग की सुपर स्पेशलिस्ट सेवा मिलेगी। माह में आठ दिन केजीएमयू, लोहिया संस्थान और एसजीपीजीआई के डॉक्टर यहां आने वाले मरीजों का टेली मेडिसिन के जरिए उपचार करेंगे। इस संबंध में गुरुवार को शासनादेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं देने की तैयारी है। इसके लिए छह कॉलेजों में सुपर स्पेशयिलिटी ब्लॉक भी शुरू कर दिए गए हैं। अन्य कॉलेजों में टेली मेडिसिन का सहारा लिया जा रहा है। इसी रणनीति के तहत अबए सजीपीजीआई, केजीएमयू और लोहिया संस्थान के कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी एवं यूरोलाजी विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आने वाले मरीजों को सेवाएं देंगे। वे टेलीमेडिसिन के जरिए यहां के मरीजों का उपचार करेंगे।

माह के पहले और तीसरे सोमवार को एसजीपीजीआई के चिकित्सक सेवाएं देंगे। माह के दूसरे सोमवार एवं दूसरे मंगलवार और चौथे मंगलवार को केजीएमयू के चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे। इसी तरह माह के पहले और तीसरे बुधवार एवं चौथे सोमवार को लोहिया संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सक टेली मेडिसिन के माध्यम से मरीजों का इलाज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें