फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इलाज आयुर्वेद कॉलेज से, जांच बाहर से करा रहे मरीज

विज्ञापन
राजकीय आयुर्वेद कॉलेज।
विज्ञापन
लखनऊ। टुड़ियागंज स्थित राजकीय आयुर्वेद कॉलेज की ओपीडी में मरीजों को अधूरा इलाज मिल रहा है। अस्पताल में दवाएं तो मिल रही हैं, लेकिन जांच के लिए बाहर की लैब या दूसरे अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


कॉलेज में सात प्रमुख विभागों शल्य, पंचकर्म, गठिया, बाल रोग, काय चिकित्सा, ईएनटी हैं, जहां प्रतिदिन 1,500 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। डॉक्टर रोजाना लगभग 10 से 15 मरीजों को एक्स-रे की सलाह देते हैं, लेकिन मशीन पुरानी और खराब होने के कारण जांच ठप है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि नई मशीन के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।

पैथोलॉजी में जांच के नाम पर वसूली

सरकारी अस्पतालों में खून की अधिकांश जांच मुफ्त होती है, मगर आयुर्वेद कॉलेज की पैथोलॉजी में शुल्क लिया जा रहा है। इस कारण यहां पैथोलॉजी का लाभ प्रतिदिन केवल 10-15 मरीज ही उठा पा रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर मरीज मुफ्त जांच के लिए अन्य सरकारी केंद्रों पर जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iपुरानी एक्स-रे मशीन की जगह नई मशीन स्थापित करने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया जा चुका है। जल्द ही सुविधाएं बेहतर करने के प्रयास जारी हैं।I
I- डॉ. दिनेश मौर्य, प्राचार्य I

कॉलेज में होने वाली जांच का शुल्क
एलएफटी- 50
केएफटी- 50
ब्लड शुगर -5
यूरिन एसिड - 10
सीबीसी- 100
लिपिड प्रोफाइल - 50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें