लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन व सीनियर डीसीएम आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में बुधवार को गोमतीनगर एवं मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला बोगियों में यात्रा करने वाले एक दर्जन पुरुषों को उतारकर जनरल बोगी में भेजा गया। जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस, 15009 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस, 15053 छपरा-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस व 55087 मैलानी-डालीगंज पैसेंजर ट्रेनों में जांच की गई। इस दौरान 56 बिना टिकट व अनियमित यात्री पकड़े गए, जिनसे 19,365 रुपये जुर्माना वसूला गया। नौ यात्री मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए गए।