फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अरुण कुमार वार्ष्णेय बने लखनऊ आरटीओ, आगरा भेजे गए संजय तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
परिवहन विभाग के नाै अफसरों का हुआ ट्रांसफर
विवादों से रहा है गहरा नाता, प्राइवेटकर्मियों को बताया था दलाल
26 एआरटीओ भी हुए इधर से उधर


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। अरुण कुमार वार्ष्णेय लखनऊ के नए आरटीओ, प्रशासन बनाए गए हैं। इससे पूर्व वह आगरा में तैनात थे। जबकि लखनऊ में तैनात आरटीओ संजय तिवारी का स्थानांतरण आगरा कर दिया गया है। परिवहन विभाग के नाै अफसरों का ट्रांसफर शनिवार को किया गया है।
इस बाबत विशेष सचिव केपी सिंह की ओर से लिस्ट जारी कर दी गई है। आरटीओ प्रशासन संजय कुमार तिवारी लंबे समय से लखनऊ में तैनात थे। उनका कार्यकाल विवादों से भी घिरा रहा है। ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले प्राइवेटकर्मियों की दलालों से सांठगांठ बताने वाला उनका पत्र खूब वायरल हुआ था, जिसके बाद कई कर्मचारियों को अपनी नाैकरी से हाथ धोना पड़ा था। इस पत्र पर कई सवाल भी उठे थे। मसलन, करीब एक दशक से तैनात प्राइवेटकर्मी अचानक दलाल कैसे हो गए? अगर ऐसा था तो कर्मचारियों के खिलाफ कोई आरटीओ स्तर पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? सूत्र बताते हैं कि चूंकि पूर्व परिवहन आयुक्त किंजल सिंह का उन पर वरदहस्त था, इसलिए उनके पत्र पर बगैर जांच ही कार्रवाई कर दी गई थी। लेकिन किंजल सिंह के जाने के बाद ईमानदार व साफ छवि के आईएएस अधिकारी आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त बनाया गया। इसके बाद से आरटीओ संजय तिवारी का स्थानांतरण तय माना जा रहा था। सूत्र यह भी बताते हैं कि नए परिवहन आयुक्त के आगे आरटीओ की दाल नहीं गल रही थी। फिलहाल लखनऊ आरटीओ प्रशासन के लिए चुनाैतियां बहुत हैं, जिनसे निपटने के लिए अरुण कुमार वार्ष्णेय को स्पष्ट रुख व रवैया अख्तियार करना होगा।
विज्ञापन


इन आरटीओ का भी हुआ स्थानांतरण
अयोध्या के आरटीओ, प्रवर्तन विश्वजीत प्रताप सिंह अयोध्या में ही आरटीओ, प्रशासन बनाए गए हैं। मुख्यालय में तैनात सहायक परिवहन आयुक्त, सड़क सुरक्षा दिनेश कुमार को आरटीओ प्रवर्तन अलीगढ़, गोरखपुर के आरटीओ प्रवर्तन संजय कुमार झा को अयोध्या का आरटीओ प्रवर्तन, मीरजापुर के आरटीओ प्रवर्तन रविकांत शुक्ल को मुख्यालय, आरटीओ प्रशासन अयोध्या ऋतु सिंह को सहायक परिवहन आयुक्त, सड़क सुरक्ष मुख्यालय, प्रयागराज के आरटीओ प्रवर्तन संजीव कुमार गुप्त को आरटीओ प्रवर्तन गोरखपुर, मुख्यालय में तैनात आरटीओ सुनील दत्त करे आजमगढ़ का आरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है।
विज्ञापन


26 एआरटीओ भी हुए स्थानांतरित
प्रदेश के 26 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों का भी स्थानांतरण हुआ है। इसमें देवा रोड एआरटीओ में तैनात हिमांशु जैन को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल मुख्यालय बनाया गया है। जबकि उनके पास देवा रोड एआरटीओ प्रशासन का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। हमीरपुर के अमिताभ राय बाराबंकी के एआरटीओ बनाए गए हैं, जबकि इस पद पर कार्यरत अंकिता शुक्ल को गाजियाबाद का एआरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है। इसके अतिरिक्त गाजियाबाद एआरटीओ मनोज मिश्र गाैतमबुद्धनगर, कानपुर देहात की सोमलता यादव कानपुर नगर, मीरजापुर के विजय प्रकाश सिंह प्रयागराज, कुशीनगर के मो. अजीम श्रावस्ती, पीलीभीत के वीरेंद्र सिंह मीरजापुर, बलिया के अरुण कुमार राय मीरजापुर, बिजनाैर के गाैरीशंकर ठाकुर फिरोजाबाद, श्रावस्ती के विनीत कुमार मिश्र गाजियाबाद, देवरिया के आशुतोष शुक्ल को प्रतापगढ़, आजमगढ़ के अतुल कुमार यादव देवरिया, प्रतापगढ़ के दिलीप कुमार गुप्ता मैनपुरी, अमरोहा के महेश शर्मा बिजनाैर, अलीगढ़ के प्रवेश कुमार शामली, शामली के रोहित राजपूत कानपुर देहात, मीरजापुर के संतोष कुमार सिंह फतेहपुर, एटा के सत्येंद्र कुमार अलीगढ़, मैनपुरी के शिवम यादव एटा, फर्रुखाबाद के सुभाष चंद्र राजपूत आजमगढ़, वाराणसी के सुधांशु रंजन मेरठ, सोनभद्र के राजेश्वर यादव कुशीनगर, मीरजापुर के सुशील कुमार पीलीभीत, एआरटीओ प्रवीण कुमार सिंह हमीरपुर व साैम्या पांडेय उरई स्थानांतरित की गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें