एक दिवसीय हड़ताल के आह्वान पर खड़े
- फोटो : अमर उजाला
डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों से नाराज ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के एक दिवसीय हड़ताल के आह्वान पर ट्रांसपोर्टर ने संचालन ठप कर दिया है। हड़ताल के चलते ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक खड़े है। एसोसिएशन के महामंत्री पंकज शुक्ल ने कहा कि आज सभी ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर हैं। वहीं, द ट्रक ऑपरेटर एंड ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अवस्थी ने बताया कि इस बंदी का पूरा समर्थन है। उधर, बहराइच में बंद का कोई असर नहीं रहा। वहीं डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल में एकजुटता नहीं दिखी। इससे कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया के भारत बंद का असर लखनऊ में फीका रहा। स्थानीय स्तर के ट्रक ऑपरेटरों में बंद को लेकर ऊहापोह की स्थिति रही। ऐसे में सुबह कुछ समय के लिए ही सामानों की बुकिंग बंद रहीं। कानपुर रोड ट्रांसपोर्ट नगर और सीतापुर रोड मड़ियांव में ट्रांसपोर्ट एजेंसियों की मिलीजुली प्रतिक्रिया रही। कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले दिखे तो कुछ ट्रक ऑपरेटरों अपने प्रतिष्ठान के बाहर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान दोनों जगहों पर काफी ट्रक खड़े रहे, लेकिन इस हड़ताल से सामानों की बुकिंग व कारोबार पर कोई असर नहीं रहा। द ट्रक ऑपरेटर एंड एसोसिएशन ने चार सूत्रीय मांगों में डीजल के दाम बढ़ने, इंश्योरेंश की दरों में बढ़ोतरी, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनिवार्यता व ई वे बिल की व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर पीएम को ज्ञापन भेजा। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी ने बताया कि सुबह दो घंटे के लिए बुकिंग एजेंसी बंद कर विरोध दर्ज कराया गया।