फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने आवेदकों की कतार में खड़ें होकर बनवाया ड्राइविंग लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने कतार खड़े होकर बनवाया डीएल
विज्ञापन

बिजनौर निवासी मंत्री ने ‘कहीं पर बनवाएं डीएल की सुविधा’ का लखनऊ में उठाया फायदा
डीएल में उपनाम संशोधन कराकर स्मार्ट कार्ड डीएल की प्रक्रिया पूरी कराने पहुंचे आरटीओ
प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) पहुंचे। उन्होंने आम नागरिक की तरह आवेदकों की कतार में खड़े होकर डीएल बनाने की प्रक्रिया को पूरा कराया। इस मौके पर मंत्री नेउपनाम में संशोधन भी कराया। अब आरटीओ नाम संशोधित कर स्मार्ट कार्ड डीएल जारी करेगा।
शनिवार पूर्वाह्न 11:30 बजे मंत्री आरटीओ पहुंचे और सीधे एक काउंटर पर जाकर आवेदकों के पीछे खड़े हो गए। आम आवेदकों को जब पता चला कि परिवहन मंत्री अपना डीएल बनवाने के लिए उनके पीछे खड़े हैं, तो उन्हें आश्चर्य हुआ। लगभग 20 मिनट के बाद मंत्री ने डीएल बनाने की प्रक्रिया के तहत बायोमेट्रिक टेस्ट पूरा कराया। उन्होंने फोटो खिंचवाने के बाद उपनाम की स्पेलिंग में संशोधन कराया। इस मौके पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संजय तिवारी ने बताया कि मंत्री ने मोटर यान के संशोधित अधिनियम के तहत अब ‘कहीं पर बनवाएं डीएल की सुविधा’ के तहत लखनऊ में ही साधारण डीएल में उपनाम संशोधित कराकर स्मार्ट कार्ड में डीएल बनवाया। यह सुविधा न होती तो उनको डुप्लीकेट डीएल बनवाने के लिए बिजनौर जाना पड़ता। उन्होंने बताया कि संशोधित अधिनियम के तहत अब ये अनिवार्यता खत्म हो गई कि जहां का परिचय प्रमाण पत्र, वहीं पर डीएल बनेगा।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों का प्रतिनिधिमंडल मंत्री से मिला
परिवहन मंत्री ने निरीक्षण के दौरान काम कराने आए आवेदकों से भी बातचीत की और परेशानी के संबंध में पूछा। आवेदकों ने मंत्री को बताया कि यहां कोई दिक्कत नहीं हो रही है। इस दौरान ट्रांसपोर्टर त्रिलोचन सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री को बताया कि जब से वाहनों की फिटनेस मशीन से हो रही, तब से अधिकतर वाहन जांच में फेल साबित हो रहे हैं। मंत्री ने ट्रांसपोर्टरों को फिटनेस सेंटर पर वाहन ले जाने से पहले उसको दुरुस्त कराने की सलाह दी। ऐसा करने पर वाहन फिटनेस जांच में फेल नहीं होंगे। मंत्री करीब ढाई घंटे बाद दोपहर दो बजे आरटीओ से वापस लौट गए।
विज्ञापन

खामियां दुरुस्त कराने पहुंचे परिवहन आयुक्त
परिवहन मंत्री के ट्रांसपोर्ट नगर आरटीओ ऑफिस पहुंचने से एक घंटे पहले ही आयुक्त धीरज साहू व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने पहुंच गए थे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर परिवहन आयुक्त (आईटी सेल) वीके सिंह, डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अनिल कुमार मिश्रा, आरटीओ आरपी द्विवेदी, आरटीओ प्रवर्तन विदिशा सिंह आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें