फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होली पर परिवहन निगम चलाएगा 400 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। दिल्ली और पूर्वांचल का सफर होली पर आसान होगा। परिवहन निगम राजधानी के चार बस अड्डों से रोजाना 400 अतिरिक्त बसें चलाएगा। होली स्पेशल के रूप में ये बसें 13 शहरों के बीच नॉन स्टॉप सेवाओं के रूप में चलेंगी। 10 से 17 मार्च तक इनका संचालन किया जाएगा।

यात्रियों को बसों की सुविधा आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग और अवध स्टेशन से मिलेगी। एकमुश्त सवारी होने पर बसों को सीधा रवाना किया जाएगा। इनके यात्रियों को बीच रास्ते सवारी उतारने और चढ़ाने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। बस अड्डों पर यात्रियों के बैठने से लेकर खान-पान की व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




लखनऊ से इन शहरों के बीच चलेंगी होली स्पेशल



होली के दौरान लखनऊ से दिल्ली, कानपुर, गोरखपुर, बहराइच, गोंडा, आजमगढ़, देहरादून, हरिद्वार, बनारस, प्रयागराज, आगरा और रायबरेली के बीच सबसे ज्यादा सवारियों के आवागमन की संभावना है। इसे देखते हुए होली स्पेशल बसों का आवंटन हर रूट के लिए किया गया है। लखनऊ परिक्षेत्र के सभी सातों डिपो को आरएम की ओर से निर्देश भेज दिए गए हैं। आठ दिनों तक संचालित होने की होली स्पेशल बसें चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग, अवध, रायबरेली, बाराबंकी, हैदरगढ़, उपनगरीय डिपो शामिल हैं। एसी बसें भी चलाई जाएंगी। यात्रियों के लिए एसी बसों में तत्काल या एडवांस बुकिंग खोल दी गई है।
विज्ञापन


यात्रियों की भीड़ की संभावना को देखते हुए दिल्ली और पूर्वांचल के लिए रोज 400 अतिरिक्त बसें सीधी बस सेवा के रूप में संचालित होंगी। इसके लिए चालक, परिचालक और कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं।



क्षेत्रीय प्रबंधक, लखनऊ परिक्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें