फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के लिए अनशन पर बैठे महंत परमहंस को किन्नरों का समर्थन, भाजपा के लिए कही ये बात

Fri, 05 Oct 2018 03:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
महंत परमहंस दास से मुलाकात करने पहुंचा किन्नर समाज। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राममंदिर के लिए आमरण अनशन पर बैठे तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास को अब किन्नरों ने भी समर्थन दे दिया है। अनशन के पांचवें दिन शुक्रवार को गुलशन बिंदु के नेतृत्व में पहुंचे कई किन्नरों ने भी जल्द से जल्द अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग दोहराई। 
विज्ञापन


किन्नरों ने कहा कि महंत परमहंज की मांगें जायज हैं। प्रधानमंत्री मोदी अगर परमहंस की बात नहीं मानते हैं तो किन्नर समाज के लोग भी अनशन पर बैठेंगे। किन्नरों ने कहा कि अब बिना राम मंदिर निर्माण के भाजपा सत्ता में नहीं लौट सकती। 

मालूम हो कि एक अक्टूबर से महंत परमहंस दास अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। वे प्रधानमंत्री मोदी के अयोध्या आने पर अड़े हैं। अब उनकी तबियत भी बिगड़ रही है लेकिन शासन-प्रशासन से कोई भी जिम्मेदार उनसे मिलने नहीं पहुंचा है। 
विज्ञापन


संतों ने अनशन स्थल पर ही सभा कर परमहंस के अनशन को उचित ठहराया और प्रधानमंत्री को अयोध्या बुलाने के लिए पत्र भी लिखा। अनशन पर बैठे परमहंस को समर्थन देते हुए संतों ने मांग की है कि प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या आकर मंदिर निर्माण का आश्वासन दें। 
विज्ञापन

वसीम रिजवी ने भी दिया है समर्थन

रामलला दर्शन के लिए पहुंचे वसीम रिजवी (फाइल) । - फोटो : amar ujala
मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयनदास ने कहा कि राममंदिर निर्माण का मार्ग जल्द प्रशस्त हो वह इसकी मांग राष्ट्रपति से करेंगे। अधिकारी रामबल्लभाकुंज राजकुमार दास ने कहा कि मोदी जी अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करें। अब राममंदिर नहीं बनेगा तो कब बनेगा। नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास ने कहा संतों की सहनशक्ति अब समाप्त हो रही है। मोदी सरकार को शीघ्र ही राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। संत समिति के अध्यक्ष महंत कन्हैयादास रामायणी ने कहा कि जब एससीएसटी के लिए कानून बन सकता है तो राममंदिर के लिए कानून बनाने में क्या अड़चन है। 

दो दिन पहले शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने उनसे मुलाकात कर उनका समर्थन किया था। वहीं, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को महंत परमहंस दास से फोन पर वार्ता कर उनकी इच्छाशक्ति को प्रणाम किया। महंत परमहंस दास ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उद्धव ठाकरे ने उन्हें आश्वस्त किया है कि शिवसेना उनके साथ है वह शीघ्र ही अयोध्या आएंगे। वहीं, शिवसेना के प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने कहा है कि संत का खून गिरा तो शिव तांडव होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें