गोमतीनगर स्थित शीरोज कैफे परिसर में शनिवार को पर्यटन में हाशिये पर पड़े समुदायों का योगदान विषय
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित शीरोज कैफे परिसर में शनिवार को पर्यटन में हाशिये पर पड़े समुदायों का योगदान विषय पर परिचर्चा हुई। उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड की सदस्य व कार्यक्रम संयोजक देविका देवेंद्र एस मंगलामुखी ने कहा कि ट्रांसजेंडर और निम्न वर्ग के लोगों का पर्यटन क्षेत्र में योगदान कम है। पर्यटन से जुड़े अलग-अलग महोत्सव में भी इनकी भूमिका नहीं होती। सरकार से मांग है कि ऐसे महोत्सव में ट्रांसजेडर समुदाय और गरीब शिल्पकारों को मौका दें।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गुड्डन नायक ने बताया कि विदेशी पर्यटकों के आने से प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलती है। यदि ट्रांसजेंडर और गरीब वर्गों को भी मौका दिया जाए तो विकास की रफ्तार और तेज हो सकती है। लेखिका डा. सुधा मिश्रा, बबिता अग्रवाल, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. शालिनी अग्रवाल व अन्य वक्ताओं ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम ट्रासंजेंडर वेलफेयर और पर्यटन विभाग के संयुक्त प्रयास से हुआ।
गोमतीनगर स्थित शीरोज कैफे परिसर में शनिवार को पर्यटन में हाशिये पर पड़े समुदायों का योगदान विषय