फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एंगल टूटने से नीचे गिरा ट्रासंफार्मर, सात घंटे बिजली गुल

Thu, 21 Aug 2025 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के देवकाली स्थित हनुमान मंदिर के सामने बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे 100 केवीए ट्रांसफार्मर जलने लगा। इसकी चपेट में आकर पास में खड़ी एक बाइक भी जल गई। एंगल टूटने की वजह से यह घटना होना बताया गया है। घटना के बाद से अफरातफरी मच गई। वहीं, घटना के बाद लगभग सात घंटे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

देवकाली हनुमान मंदिर के सामने 100, 250 और 63 केवीए के तीन ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। इनसे देवकाली क्षेत्र के ही अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति होती है। कुछ दिन पूर्व देवकाली-अकबरपुर हाईवे की निर्माण की जद में आ रहे इन ट्रांसफार्मरों को निर्माण इकाई मेसर्स छात्रशक्ति इंफ्रा प्रा.लि. ने शिफ्ट करवाया था। बृहस्पतिवार सुबह लगभग नौ बजे एंगल टूटने से 100 केवीए ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया।
इससे ट्रांसफार्मर का बुश टूट गया और तेल बहने लगा, जिससे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। विस्फोट के भय से यातायात रोक दिया गया और जिससे लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर बिजली आपूर्ति रोक दी गई। मौके पर आई फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पाया। थोड़ी देर बाद 63 केवीए और 250 केवीए ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन 100 केवीए ट्रांसफार्मर जलने से आसपास के इलाकों में बिजली गुल हो गई। अवर अभियंता अभिषेक मिश्रा ने मरम्मत करके बिजली आपूर्ति बहाल कराई जा रही है। उपनिरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि जले हुए वाहन के स्वामी का पता लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मनीष चौबे ने बताया कि कुछ दिन पहले ही इसे निर्माण इकाई ने शिफ्ट कराया था। एसडीओ और जेई को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। यदि निर्माण इकाई ने मानकों के विपरीत शिफ्टिंग की है तो उच्चाधिकारियों से वार्ता कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें