फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद : वकील की हत्या के बाद एसएसपी आकाश कुलहरि हटाए गए, नितिन तिवारी को कमान

Fri, 11 May 2018 01:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आकाश कुलहरि और नितिन तिवारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इलाहाबाद में वकील की हत्या से नाराज हुए मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर डीजीपी ने एसएसपी आकाश कुलहरि को हटा दिया है। उन्हें डीजीपी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। वहीं, आगरा में तैनात एसपी, रेलवे नितिन तिवारी को एसएसपी इलाहाबाद की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि गुरुवार को दिनदहाड़े इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की हत्या कर दी गई थी। राजेश जब कचहरी जा रहे थे तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका और कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी।

इस घटना के बाद से हालात बेकाबू हो गए। हत्या के विरोध में वकीलों ने कचहरी से स्वरूपरानी अस्पताल तक कई जगह सड़क जाम कर तोड़फोड़ की। सिटी बस समेत तीन बसों को आग के हवाले कर दिया गया। जिला एवं सत्र न्यायालय व हाईकोर्ट के वकील विरोध में हड़ताल पर चले गए। बता दें कि जिस स्थान पर वारदात हुई वहां से थोड़ी देर पहले ही मुख्य सचिव व डीजीपी का काफिला गुजरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से गुस्साए वकील शुक्रवार को भी हड़ताल पर हैं। अधिवक्ता आज पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें