फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार ने बीएसए कैडर के 26 अधिकारियों के तबादले किए, यहां देखें ट्रांसफर लिस्ट

Mon, 14 May 2018 02:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
transfer
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक से लेकर शिक्षा विभाग तक के अफसरों का स्थानांतरण जारी है। शासन ने सोमवार को आगरा, अमेठी, बलरामपुर व बरेली समेत 26 बीएसए कैडर के अफसरों के ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शैक्षिक सेवा समूह (सामान्य शिक्षा संवर्ग) में किए गए इस तबादलों के शासनादेश को राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी कर दिया गया। लखनऊ के जुबली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार को मुरादाबाद का बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं, मुरादाबाद के बीएसए संजय सिंह को डायट मिर्जापुर में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर तैनाती दी गई है।

आगरा की बीएसए अर्चना गुप्ता को डायट आगरा का ही वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है। बरेली के बीएसए चन्दना राम इकबाल यादव को गोरखपुर डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। अमेठी के बीएसए राजकुमार पंडित को रायबरेली डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं, बलरामपुर के बीएसए रमेश यादव को सोनभद्र डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। ट्रांसफर हुए बीएसए की लिस्ट इस प्रकार है-
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें