यूपी सरकार ने बुधवार दोपहर वीमेन पावर लाइन 1090 के इंचार्ज आईजी नवनीत सिकेरा समेत प्रदेश के 10 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए।
लंबे समय तक महिला सम्मान प्रकोष्ठ 1090 के आईजी रहे नवनीत सिकेरा को भवन एवं कल्याण, पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद का आईजी बनाया गया है। वहीं, क्राइम सेल की एडिशनल डीजीपी अंजू गुप्ता को 1090 का अपर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
वहीं, डीजीपी कार्यालय से संबद्ध और लंबे समय से तैनाती का इंतजार कर रहे बृजराज को भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ का एडिशनल डीजीपी नियुक्त किया गया है।