फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: दो इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, सात थानों में फेरबदल

Sun, 23 Apr 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एसएसपी मंजिल सैनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एसएसपी मंजिल सैनी ने शनिवार देर रात वजीरगंज और शस्त्र लाइसेंस की फाइल लटकाने के मामले में मानक नगर इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करने के साथ ही सात थाना प्रभारियों में फेरबदल किया है।
विज्ञापन


हाल ही में बाराबंकी से आए सपा सरकार में मलाई काटने वाले इंस्पेक्टर विजयमल यादव को गोमती नगर थाने का चार्ज दिया है। अपने पीआरओ मुकुल प्रकाश वर्मा को इंदिरानगर थाने की कमान सौंपी है।

एसएसपी ने बताया कि वजीरगंज से विजयसेन को पुलिस लाइन भेजा गया है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन से धर्मराज उपाध्याय को चार्ज दिया गया है। मानक नगर से विनोद कुमार अनुरागी को भी पुलिस लाइन का रास्ता दिखाया गया है। विनोद की जगह पुलिस लाइन से अतुल कुमार तिवारी को कुर्सी सौंपी गई है।
विज्ञापन


हत्या के मामले में शराब माफिया को बचाने की कोशिश में जुटे इंस्पेक्टर मोहनलालगंज के निलंबन के बाद से खाली पड़ी कुर्सी पर इंदिरानगर थाना प्रभारी धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा को भेजा गया है। गोमती नगर इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा के गैर जनपद रवानगी के बाद से रिक्त पद पर बाराबंकी के जैदपुर से आए विजयमल यादव को तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें