फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह पुलिसकर्मियों पर एसएसपी का चला चाबुक, दो को किया रिटायर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सिपाहियों को किया रिटायर, आठ उपनिरीक्षक सहित 37 का गैर जनपद स्थानांतरण
विज्ञापन

राजधानी में तैनात लापरवाह पुलिसकर्मियों पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सख्त कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम दो आरक्षियों को नौकरी से रिटायर कर दिया गया।
वहीं, आठ उपनिरीक्षकों सहित 37 का गैर जनपद में स्थानांतरण कर दिया। एसएसपी ने हिदायत दी है कि लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी ने आरक्षी नरेंद्र बहादुर सिंह और राजमणि को सेवाकाल में अक्सर अनुपस्थित रहने के कारण सेवानिवृत्त कर दिया है।
नरेंद्र बहादुर के खिलाफ 3577 दिवस का बिना वेतन का अवकाश स्वीकृत किया गया तथा सेवाकाल के दौरान उन्हें 16 बार दंड मिला है। वहीं, आरक्षी राजमणि को 2831 दिवस बिना वेतन का अवकाश दिया गया और 12 बार दंडित किया गया।
यह कार्रवाई सरकार की नीति के तहत की गई है। वहीं, एसएसपी के निशाने पर राजधानी में तैनात आठ उपनिरीक्षक भी थे। इनमें यातायात उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव व हरेंद्र राम को पीएसी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं, पारा में तैनात एसआई रामकृष्ण मिश्रा को कुशीनगर, ठाकुरगंज से जगदीश सिंह को आगरा, ओंकारनाथ यादव को मैनपुरी, हजरतगंज में तैनात संतोष कुमार सिंह को बहराइच, सिग्नेचर बिल्डिंग से संबद्ध दिनेश सिंह को फतेहपुर और यूपी-100 के चंद्रशेखर सिंह को बांदा भेजा है।
विज्ञापन

29 कांस्टेबल को गैरजनपद किया रवाना
एसएसपी ने शनिवार रात जारी सूूची में 29 कांस्टेबल को गैरजनपद स्थानांतरित कर दिया है। इनमें सचिन कुमार को बलिया, राजेश कुमार राणा को आजमगढ़, नरेंद्र प्रसाद को हमीरपुर, सरजू प्रसाद को कुशीनगर, सतीश चंद्र को औरैया, मोहन तिवारी को गाजीपुर, हरिकृष्ण अरुण को महराजगंज, बृजपाल सिंह को श्रावस्ती, ओमप्रकाश यादव को ललितपुर, मुख्य आरक्षी संतोष कुमार सिंह को गोरखपुर, राकेश चंद्र यादव कुशीनगर, रविंद्र कुमार को वाराणसी, प्रेमप्रकाश सिंह ललितपुर, संजय पांडेय को महोबा, संतोष कुमार को बांदा, अंजनी सिंह को मैनपुरी, शिवमंगल को बलिया, अनुज कुमार को संतकबीरनगर, राजेंद्र कुमार को फिरोजाबाद, सुरेंद्र बहादुर को मैनपुरी, अरविंद कुमार सरोज को झांसी, नितिन कुमार को मऊ, अमन तिवारी को जालौन, साकिब खां को इटावा, धर्मपाल सिंह को बदायूं, रितेश कुमार श्रीवास्तव को फतेहगढ़, मुकेश कुमार को चंदौली, संतरपाल सिंह को बहराइच, दीपक सिंह को बलरामपुर स्थानांतरण कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें