फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रेनें फुल, खूब हुई धक्कामुक्की

Thu, 31 Oct 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दीपावली पर दूसरे प्रांतों में नौकरी या कामकाज के सिलसिले में रहने वाले लोग परिवार समेत घर लौट रहे हैं। यह सिलसिला एक हफ्ते से चल रहा है। इसी वजह से ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है। बुधवार को सुबह से रात तक आने वाली सभी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ आम दिनों से काफी अधिक रही।
विज्ञापन


ट्रेनों का स्टॉपेज अधिकतम पांच मिनट है, जिससे ट्रेन से उतरने या चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्कामुक्की होती रही। भीड़ का यह नजारा बृहस्पतिवार सुबह तक दिखेगा, फिर अगले तीन दिन तक सन्नाटा नजर आएगा। सोमवार से लौटने वालों की भीड़ फिर शुरू होगी, जो एक हफ्ते तक नजर आएगी।

त्योहारों का दौर चल रहा है। दिल्ली, पंजाब, बिहार में काम करने वाले लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। लंबी दूरी का सफर है तो ट्रेन से यात्रा करना ज्यादा सही रहता है। यही वजह है कि एक हफ्ते से सभी ट्रेनों में भीड़ नजर आ रही है। गैर प्रांतों से आने वाली भीड़ अभी कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह से दोपहर तक काफी भीड़ रही। शाम को अचानक भीड़ ज्यादा बढ़ गई, क्योंकि इसी प्रदेश के विभिन्न जिलों में काम करने वाले लोग छुट्टी होने के बाद शाम को लौटने लगे। प्रयागराज, प्रतापगढ़, लखनऊ, कानपुर, हरदोई, बरेली समेत अन्य जिलों से लोगों के यहां लौटने का क्रम देर रात तक चलता रहा।

मुंबई से आने वाली उद्योग नगरी भी बुधवार देर शाम आई तो यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। इस ट्रेन से मुंबई में काम करने वाले लोग लौटे। गैर प्रांतों की बात करें तो बुधवार को दिल्ली से चली पद्मावत एक्सप्रेस में 250 से ज्यादा वेटिंग रही, जिससे इस ट्रेन में आम दिनों से बहुत ज्यादा भीड़ रहेगी।

यह ट्रेन बृहस्पतिवार को सुबह पहुंचेगी। त्योहार पर आने वाली भीड़ इस ट्रेन के आने के बाद कम हो जाएगी। रविवार तक ट्रेनों और स्टेशनों पर आम दिनों से भी कम यात्री नजर आएगी, लेकिन सोमवार से भीड़ फिर बढ़ेगी। काम पर लौटने वाली भीड़ का यह सिलसिला एक हफ्ते तक चलेगा।


गेट पर लटके नजर आए यात्री
बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ-रायबरेली रेल खंड पर दौड़ रही ज्यादातर ट्रेनों में जगह न मिल पाने के कारण यात्री गेट पर लटकते नजर आए। पहले से ही सभी बोगियां भरी रहीं। बछरावां से यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए धक्कामुक्की करनी पड़ी। अंदर जाने की जगह नहीं मिली तो जैसे-तैसे गेट के पास खड़े हो गए। भीड़ के कारण कई बोगियों के गेट पर यात्री लटते नजर आए। पंजाब मेल, जनता मेल, इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में जगह की तलाश के लिए यात्री प्लेटफार्म पर दौड़ लगाते दिखे।


बाल-बाल बची महिला व युवती
बछरावां (रायबरेली)। ट्रेन की बोगियों में जगह की तलाश के लिए प्लेटफार्म पर दौड़ गला रहे यात्रियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। बुधवार को उस समय एक महिला और युवती बाल-बाल बच गई, जब दोनों चलती ट्रेन में चढ़ रही थीं। इसी बीच ट्रेन चल दी। दोनों का संतुलन बिगड़ा तो गेट के पास खड़े यात्रियों ने पहले महिला का हाथ पकड़ कर खींचा, लेकिन युवती कुछ दूर तक लटकी रही। हालांकि, युवती को भी यात्रियों ने बोगी के अंदर खींच लिया। अगर कोई भी गिर जाता तो बड़ी घटना हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें