फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रेनें खचाखच भरीं, गेट पर लटके यात्री

Wed, 30 Oct 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। त्योहार की वजह से ज्यादातर ट्रेनों में सीटें फुल हैं। सीटों से ज्यादा यात्री बोगियों में सफर कर रहे हैं। ऐसे में कई यात्री तो गेट तक लटकते हुए जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए भले ही स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी की चहलकदमी रहती है, लेकिन ट्रेनों के भीतर सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हैं।
विज्ञापन


स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर धक्कामुक्की रोकने के इंतजाम भी नहीं किए जाते हैं। ऐसे में यात्रियों के पटरी पर गिरने और गाड़ी के नीचे आकर चोटिल होने का खतरा भी रहता है। पिछले दस दिनों से ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ है। खासकर जनरल बोगी में सीट मिल नहीं रही है तो लोग फुटरेस्ट पर पैर कर ट्रेनों से सफर कर रहे हैं।

आरपीएफ और जीआरपी भी इस पर नजर नहीं रख रही है। बिहार और बंगाल से आने वाली ट्रेनों में स्थित अधिक खराब है।
ट्रेनें खचाखच भरी रहती तो यात्री बोगी के गेट के पास खड़े होकर यात्रा करते हैं। ट्रेनों में इस समय वेटिंग 250 के पार पहुंच गई है। जिससे साफ है कि घर आने के लिए यात्रियों को इसी अव्यवस्था का सामना कर सफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बछरावां स्टेशन पर ट्रेन के गेट पर लटकते दिखे मुसाफिर
बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ प्रयागराज रेलखंड बछरावां रेलवे स्टेशन में मंगलवार दोपहर 1:30 बजे रायबरेली से लखनऊ जा रही पंजाब मेल स्टेशन पर रुकी तो मुसाफिर ट्रेन के गेट पर लटके हुए दिखाई दिए। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल की तरफ से नहीं की गई।

असल में ट्रेनों में जगह न होने के चलते यात्री रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर दौड़ते है और कोच न मिल पाने के कारण यात्री लटक कर कोच में चढ़ जाते हैं। इसके बाद जगह न मिलने से बोगी के मुख्य गेट पर खड़े होकर सफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें