फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोरखपुर रूट की ट्रेनें कैंसिल, बसों में बढ़ रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर रूट पर ट्रैफिक ब्लॉक के चलते पांच मई तक कई ट्रेनें निरस्त की गई हैं। इससे यात्रियों के पास विकल्प कम हो गए हैं। वे बसों से सफर कर रहे हैं, जिससे बसों में भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में रोडवेज प्रशासन ने 125 अतिरिक्त बसों को रिजर्व में रखा है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पांच मई तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होना है। यह कार्य पूरा होने पर ट्रेनों का संचालन बेहतर हो सकेगा। मुंबई-पुणे रूट की एक ट्रेन को छोड़कर बाकी सभी ट्रेनें निरस्त हैं। कुशीनगर एक्सप्रेस गोमतीनगर से चलाई जाएगी। गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस पांच मई तक, लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस व रक्सौल-आनंदविहार टर्मिनस तीन मई तक, आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस एवं गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस चार मई तक निरस्त की गई हैं।
इन प्रमुख ट्रेनों के निरस्त होने से वंदेभारत, वैशाली, गोरखधाम जैसी ट्रेनों पर लोड बढ़ रहा है। वेटिंग का आंकड़ा 150 पार कर गया है, जबकि आम दिनों में गोरखपुर या उसके आगे रूट पर यात्रियों को एसी बोगियों में सीटें मिल जाती थीं। ट्रेनों के विकल्प कम होने से यात्री बसों से सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

लखनऊ में कमता, चारबाग, कैसरबाग व आलमबाग टर्मिनल से गोरखपुर के लिए बसों का संचालन होता है। यहां से 50 से 60 बसें प्रतिदिन चलाई जाती थीं। इन दिनों यह संख्या 80 तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं, रोडवेज प्रशासन की ओर से 125 अतिरिक्त बसों को रिजर्व में रखा गया है। यात्रियों की संख्या व मांग बढ़ने पर इन बसों को डिपो से बस स्टेशन पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें